{"_id":"642dba847e7adf12fc058417","slug":"auto-overturned-due-to-monkey-coming-on-the-road-four-injured-kasganj-news-c-25-1-115306-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर बंदर आने से ऑटो पलटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर बंदर आने से ऑटो पलटा, चार घायल
Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदराराऊ मार्ग पर ग्राम अथैया चौराहे पर सड़क पर बंदरों के आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑटो मोहनपुरा से सवारी भरकर कासगंज के लिए आ रहा था। अथैया चौराहे पर अचानक बंदर आ गए। चालक ने बंदरों को बचाने का प्रयास किया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सवारी दब गई। सवारियों ने मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने ऑटो को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में अनीता (30) पत्नी जितेंद्र, उनका पुत्र शिवम, निवासी चित्रगुप्त कॉलोनी, नीतेश(36) पत्नी संजू निवासी सोरों एवं चालक घायल हो गया। चालक अपने इलाज के लिए निजी अस्पताल चला गया। जबकि शेष तीन घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।