फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver wife gave birth to four daughters people want to adopt girl in agra

Agra: ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बेटियों को जन्म, नन्हीं परियों को गोद लेने के लिए लोगों ने बढ़ाए कदम

Wed, 29 Jun 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

ऑटो चालक के पहले से तीन बेटियां है। अब उसके घर में एक साथ चार बेटियां और जन्मी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऑटो चालक ने कहा कि किसी का घर किलकारी से गूंजे तो वह अपनी बच्चियों को गोद दे देगा। 

विज्ञापन
Auto driver wife gave birth to four daughters people want to adopt girl in agra
ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बच्चियों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार निवासी ऑटो चालक को एक साथ चार संतानों की सौगात मिली। उसकी पत्नी ने चार बेटियों को जन्म दिया है। उसकी आर्थिक तंगी देख कई लोगों ने उसकी नन्ही परियों को गोद लेने के लिए कदम बढ़ाए हैं। पिता बोला, उसकी बच्चियां किसी की खुशी की वजह बन सकती है तो वह बच्चियों को गोद देने में गुरेज नहीं करेगा।

विज्ञापन

 
प्रकाश नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पत्नी खुशबू ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया। उनके पहले से तीन बेटियां खुशी (10), मानसी (सात) और महक (तीन) हैं। ऑटो चलाकर महीने में बमुश्किल 10-12 हजार रुपये कमा पाता हूं। किराये पर रहता हूं, जिसका हर महीने 2500 रुपये जाता है। इस कारण परिवार चलाना मुश्किल होता है। ईश्वर ने चार बच्चे और दे दिए हैं, मुफलिसी में कंधों पर भार बढ़ गया, लेकिन वह इनका लालन-पालन करेंगे। 

विज्ञापन

कई लोगों ने गोद लेने की जताई इच्छा 

कई लोगों ने उनको फोन कर निसंतान होने का हवाला देते हुए बच्चियों को गोद लेने की इच्छा जताई है। अगर मेरी बच्चियों का भविष्य बने और किसी को खुशी मिले तो वह अपनी बच्चियां उनके आंचल में डाल देंगे। अभी किसी से आर्थिक मदद नहीं मिली है, अस्पताल संचालक ने जरूर ऑपरेशन में रियायत कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चियां एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 

ऑटो चालक मनोज कुमार ने तीन बच्चियों को एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया है। यहां इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में रखा है। बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि समयपूर्व प्रसव के कारण इनका पूर्ण विकास नहीं हुआ और इनका वजन 900 ग्राम, 700 ग्राम और 600 ग्राम है। बालक अभी भी यमुनापार के निजी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed