फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Driver Assaulted for Trying to Clear Traffic Jam in Agra

जाम खुलवाना पड़ा भारी: ऑटो चालक को बीच सड़क पर दबंगों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 26 Mar 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 10:06 AM IST
सार

आगरा के रामबाग चौराहे पर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों को बुलाकर हमला किया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Auto Driver Assaulted for Trying to Clear Traffic Jam in Agra
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर जाम के दौरान एक ऑटो चालक को जाम खुलवाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि स्कूटर सवार ने उसका पैर कुचल दिया। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर पिटाई की। सीतानगर, जाट वाली गली निवासी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो लेकर मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर जाम लगा हुआ था। वह ऑटो से उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास करने लगा। तभी स्कूटर सवार सोहिल ने उसका पैर कुचल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने चाचा सलमान और 4-5 अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, शिकायत
एत्मादपुर के गांव मितावली के प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा 5 के छात्र की पिटाई का आरोप है। छात्र की मां अंजू देवी ने प्रधानाचार्य को बीएसए के नाम शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने प्रधानाचार्य को बताया कि उनका 10 वर्षीय वेटा अर्जुन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है,। आरोप है कि बुधवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने बुधवार को उसे कमरे में बंद करके पिटाई की। बीईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक के छात्र की पिटाई किए जाने की शिकायत आई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed