{"_id":"6a3cc3d8574dda50fd09ac6d","slug":"auto-borne-miscreants-rob-vegetable-vendor-at-knifepoint-throw-him-out-of-moving-vehicle-in-agra-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिनदहाड़े ऑटो में बंधक बनाकर सब्जी विक्रेता से लूट, 1200 रुपये छीने; चलते वाहन से फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिनदहाड़े ऑटो में बंधक बनाकर सब्जी विक्रेता से लूट, 1200 रुपये छीने; चलते वाहन से फेंक दिया
Thu, 25 Jun 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:29 AM IST
सार
आगरा में एसएन अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने नकदी छीनने के बाद मारपीट की और पीड़ित को चलते ऑटो से नीचे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के छलेसर क्षेत्र के झरना नाले के पास दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। एसएन इमरजेंसी से दवा लेकर लौट रहे एक सब्जी विक्रेता को ऑटो सवार बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर लूट लिया और चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया।
एत्मादपुर के बरहन तिराहे निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि वह बुधवार दोपहर एसएन इमरजेंसी से दवा लेकर रामबाग से एत्मादपुर के लिए ऑटो में सवार हुए थे। रास्ते में ऑटो में चालक समेत तीन अन्य लोग बैठ गए। आरोप है कि शाहदरा पुल पार करते ही पीछे बैठे तीनों युवकों ने मुंह कपड़े से ढक लिया और चाकू जैसे धारदार हथियार दिखाकर उनकी पेंट की जेब फाड़ दी।
बदमाशों ने धमकी दी कि जो कुछ भी है, निकाल दो, नहीं तो चेहरा बिगाड़ देंगे। इसके बाद उनकी तलाशी लेकर करीब 1200 रुपये लूट लिए और मारपीट कर झरना नाले के पास चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया। पीड़ित ने शाम को थाने पहुंचकर शिकायत करनी चाही, लेकिन पुलिस ने उसे छलेसर चौकी भेज दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई गई है। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है पीड़ित ने कहीं कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।