फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auraiya youth dies after being hit by a car while riding a bike

Agra News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार औरेया के युवक की मौत

Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Auraiya youth dies after being hit by a car while riding a bike
- किशनी थाना क्षेत्र के गांव दूबर के पास हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गांव दूबर के सामने एक बाइक सवार की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक जनपद औरेया का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने किशनी थाने में कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद औरेया के गांव बदनपुर निवासी विजय कुमार 23 की बहन थाना क्षेत्र के गांव नगरिया बघौनी में ब्याही हैं। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से बहन के घर जा रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में इटावा बेवर रोड पर गांव दूबर के सामने पहुंची। तभी सामने से आ रही कार की चपेट में आकर विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस विजय को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। शव को देख उनमें चीख पुकार मच गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed