{"_id":"67b0c1e09bc47651ea0dab57","slug":"aunchha-police-caught-a-rewarded-criminal-in-an-encounter-shot-in-the-leg-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132107-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: औंछा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी अपराधी, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: औंछा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी अपराधी, पैर में लगी गोली
Sat, 15 Feb 2025 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल सौरभ को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस प्रशासन
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने शनिवार की देर शाम लखौरा मार्ग पर एक जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी सौरभ को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पहुंचे एसपी ग्रामीण अनिल सिंह ने जानकारी ली। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
कस्बा औंछा के गांव महलोई के रहने वाले अनूप कुमार पर 4 सितंबर 2024 को घर के बाहर टहलते समय जानलेवा हमला हुआ था। आरोपी सौरभ कुमार ने मारपीट करते हुए सीने में गोली मार दी थी। जानलेवा हमला की इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी सौरभ फरार चल रहा था। दबिश के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष औंछा अनुज चौहान को सूचना मिली कि जानलेवा हमले का आरोपी सौरभ लखौरा मार्ग पर मौजूद है। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी की तो आरोपी ने फायर कर दिए। मुठभेड़ के दौरान सौरभ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर एसपी ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि सौरभ पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उपचार के बाद आरोपी को चालान कर जेल भेजा जाएगा।