फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Audio of conversation about illegal recovery went viral

Agra News: अवैध वसूली को लेकर बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

Tue, 03 Jan 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Audio of conversation about illegal recovery went viral
औंछा।
विज्ञापन

घटतौली के नाम पर अवैध वसूली किए जाने को लेकर एक सिपाही व अन्य के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उक्त वीडियो थाने में तैनात एक सिपाही का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
थाना क्षेत्र में राशन की घटतौली हो रही है, यह जांच व उच्चाधिकारियों के जांच का विषय है। लेकिन थानास्तर पर घटतौली करने वालों से अवैध वसूली कर उन्हें संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, उक्त वीडियो थाने में तैनात एक सिपाही का बताया जा रहा है, जो कि घटतौली करने वाले की सिफारिश करने वाले व्यक्ति को कार्रवाई न करने का भरोसा दिला रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इस ऑडियो में सिपाही थाना प्रभारी का भी जिक्र कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो एक जनवरी का बताया जा रहा है, घटतौली के नाम पर पकड़े गए एक व्यक्ति को छोड़े जाने को लेकर लेन देन की बातचीत हो रही है। इस ऑडियो की चर्चा महकमे तक भी पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस ऑडियो के बीच अवैध वसूली में थाने में तैनात एक अन्य आरक्षी भी शामिल बताया जा रहा है। चर्चा यहां तक है कि दोनों का थाने से स्थानांतरण भी हो चुका है, इसके बाद भी अभी तक तथाकथित सिपाही थाने में जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed