{"_id":"66d27fc30303d2f2640a2029","slug":"atul-maheshwari-scholarship-got-help-in-studies-preparing-to-give-flight-to-dreams-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: पढ़ाई में मिली मदद, सपनों को उड़ान देने की कर रहे तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: पढ़ाई में मिली मदद, सपनों को उड़ान देने की कर रहे तैयारी
Sat, 31 Aug 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:39 AM IST
सार
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बाह के एक गरीब परिवार के बेटे के लिए सहारा बन गई। सपना इंजीनियर बनने का देखा, लेकिन किताबें खरीदने तक के पैसे नहीं थे। अब छात्रवृत्ति की मदद से वह अपना सपना पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक परिवार के बेटे प्रशांत ओझा ने इंजीनियर बनने का सपना देखा। इंटर में पढ़ाई के दौरान ही किताबें खरीदने और पढ़ाई में बाधा आ रही थी। ऐसे में अमर उजाला से मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का उन्हें साथ मिला। अब छात्रवृत्ति की मदद से वह अपना सपना पूरा करने में जुटे हैं।
जैतपुर में किराए के मकान में रहकर प्रशांत घर पर ही इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2022 में सिद्धांतराज इंटर कॉलेज के छात्र के रूप में वह हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के टॉपर रहे। सिद्धांतराज कॉलेज से ही 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 93.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। प्रशांत ने बताया कि पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा बनी थी।
अब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना उनकी इंजीनियरिंग की तैयारी में मददगार साबित हो रही है। छात्रवृत्ति की रकम से अपने लिए लेपटॉप लिया, किताबें खरीदीं। घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना उनकी जिंदगी में शिक्षा का उजाला लेकर आई है। अमर उजाला से जिंदगी भर का रिश्ता जुड़ गया है। पिता सुग्रीव सिंह ओझा, माता सपना देवी को अपने बेटे की प्रतिभा पर नाज है।