फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill mother-in-law by poisoning her tea amidst property dispute

UP: संपत्ति विवाद में सास को दिया चाय में जहर, बहू समेत छह पर एफआईआर दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 09:25 PM IST
सार

आगरा में संपत्ति के विवाद में बहू ने सास को चाय में जहर दे दिया। सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बहू समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Attempt to kill mother-in-law by poisoning her tea amidst property dispute
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में 60 वर्षीय विधवा ने अपनी बहू समेत छह लोगों पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेवला जाट स्थित राधा कुंज निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पुत्र मनमोहन सिंह और बहू गुड़िया परमार के बीच पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। 10 अप्रैल को समझौते के बाद मनमोहन पत्नी को धौलपुर से वापस घर ले आया। आरोप है कि इसके बाद गुड़िया अभद्र व्यवहार करने लगी और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। 
विज्ञापन


दो जून की शाम गुड़िया ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। चाय पीते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह 4 जून तक अस्पताल में भर्ती रहीं। चिकित्सीय जांच में जहरीले पदार्थ की पुष्टि हुई। 5 जून को बहू के पिता महेश परमार, भाई अखेयपाल सिंह, अभिषेक, लाखन सिंह व अन्य लोग घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो न्यायालय की शरण ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed