फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to capture municipal land District Panchayat member arrested

Firozabad: पालिका की भूमि पर कब्जे का प्रयास, जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Thu, 11 Jan 2024 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

टूंडला में पालिका की भूमि पर कब्जे के प्रयास के दौरान पालिका के अतिक्रमण प्रभारी और टीम के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Attempt to capture municipal land District Panchayat member arrested
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद में टूंडला नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास के दौरान पालिका अतिक्रमण प्रभारी व टीम से अभद्रता करने वाले आरोपी आगरा के जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में अतिक्रमण प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर पालिका की मोहम्मदाबाद के पास गाटा संख्या 108 में करोड़ों की भूमि है। बुधवार दोपहर 12 बजे इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका में तैनात अतिक्रमण प्रभारी अशोक शर्मा, सहायक रक्षपाल सिंह, पैरोकार अशोक कुमार व वीरेश्वर दयाल मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि जहां जिला पंचायत सदस्य दिलकेश वर्मा निवासी फरौली सिकरवार थाना फतेहाबाद आगरा ने अपने साथियों सहित पालिका टीम के साथ अभद्रता की थी। मामले में अतिक्रमण प्रभारी अशोक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने देर रात जिला पंचायत सदस्य दिलकेश सहित 6 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य दिलकेश को गिरफ्तार कर लिया तथा शांतिभंग में कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। धोखाधड़ी के मामले में जिला पंचायत सदस्य पूर्व में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed