फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to break the locks of Bank of India in Sultanganj

सुल्तानगंज में बैंक ऑफ इंडिया के ताले तोडने की कोशिश

Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempt to break the locks of Bank of India in Sultanganj
बिछवां। सुल्तानगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए लेकिन अंदर लगा लॉक तोड़ने में नाकाम रहे। शुक्रवार की सुबह सीसीटीवी देखने पर चोरों की करतूत का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी में नजर आ रहे चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव सुल्तानगंज में एक निजी भवन के अंदर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा संचालित हो रही है। बृहस्पतिवार की रात दो चोर परिसर में चोरी के इरादे से दाखिल हुए। चोरों ने बैंक के मुख्य द्वार पर लगे शटर का ताला तोड़ दिया लेकिन अंदर दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने में नाकाम रहे। संभवत: किसी के आने की आहट पाकर चोर वहां से चले गए। शुक्रवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी पहुंचे और सीसीटीवी देखा तो जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक देशराज सिंह ने बिछवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी में नजर आ रहे चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी के ताले लगे हुए हैं। इस वजह से चोर उन्हें तोड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

चोर जिस समय बैंक में चोरी की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पास ही एक घर में काफी रोशनी हो रही थी। इसके बाद चोरों ने बल्व को तोड़ने की भी कोशिश की, मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चोरों की ये हरकत भी कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed