{"_id":"65467722f8950205610419d7","slug":"attempt-made-to-run-over-policemen-after-catching-tractor-trolley-laden-with-sand-in-agra-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, घेराबंदी कर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, घेराबंदी कर चालक गिरफ्तार
Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:02 PM IST
सार
आगरा में बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घेराबंदी करके पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को अवैध खनन करके बालू लदी गाड़ी पकड़ने के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा के चालक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मामला सैंया थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष शमशेर ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे खेरागढ़ मार्ग से अवैध खनन करके लाई गई बालू लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने की कोशिश की। पीछा करने पर चालक ने चलती ट्रॉली से ही सड़क पर बालू गिरा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने
विज्ञापन
इसके अलावा पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। आरोपी चालक विजय सिंह निवासी बिछिया, धौलपुर, राजस्थान के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिला है।