फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atteck on police

बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Mon, 09 Mar 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
atteck on police
09एमएनपी-13-घंटाघर पर सुरक्षा को लेकर तैनाती पुलिस - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। सोमवार की शाम गांव घरैंदा में आए दो लोगों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने पांच ग्रामीण गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घरैंदा में करीब 20 दिन पूर्व गांव निवासी जमादार सिंह की मृत्यु हो गई थी। होली के त्योहार पर गमी उठाने के लिए सोमवार को मृतक का भांजा संजय कुमार साथी अशोक पुत्र हरी सिंह निवासी गांव बख्शीपुर खास थाना सकीट एटा के साथ घरैंदा पहुंचा था। शाम करीब छह बजे जब दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव निवासी अशोक, कुलदीप, प्रदीप, हरमेश पुत्र बाला सिंह व कुलदीप, प्रदीप पुत्र अशोक सहित कई ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट करते हुए कमरे में बंधक बना लिया। संजय द्वारा किसी तरह 112 नंबर पर सूचना दी तो युपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों ने पीआरवी कर्मियों से भी हाथापाई करना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर जब थाना पुलिस आई तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेर लिया और मारपीट करने लगे। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने संजय व अशोक को मुक्त कराया। मौके पर एसडीएम अनूप कुमार, सीओ डीपी गौड, इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान भी पहुंच गए। पुलिस ने पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

--------
क्या था मामला
ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए संजय ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का बीटू पुत्र मुन्नालाल निवासी गांव नगला पीपल थाना औंछा गांव निवासी एक महिला को ले गया था। इसका मामला कुरावली थाने में दर्ज है। इसी बात को लेकर अशोक तथा उसके परिजन रंजिश मानते हैं। रंजिश को लेकर अशोक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में दबिश देकर गांव के जगराम पुत्र रामेश्वर, सुनील, अनिल पुत्रगण जगराम, जितेंद्र पुत्र भूप सिंह, धर्मेंद्र पुत्र ग्रीश चंद्र निवासी गांव घरैंदा को गिरफ्तार कर लिया। इनसे साथियों के बारे मेें जानकारी की जा रही है।

गमी में आए दो लोगों को बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
डीपी गौड़, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed