{"_id":"6270e85b2ccf0d36c26ae12f","slug":"attackers-shot-the-young-man-in-the-hotel-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: होटल में खाना खा रहे युवक को मारी गोली, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: होटल में खाना खा रहे युवक को मारी गोली, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 03 May 2022 02:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 02:01 PM IST
सार
लक्ष्मीनगर का रहने वाला राहुल सोमवार रात को अग्रवाल होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान उस पर दो युवकों ने हमला कर दिया और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट तिराहा के पास अग्रवाल रेस्टोरेंट पर खाना खाते समय युवक पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। गोली चलने से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। गोविंदनगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। दो के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि हमलावर और घायल पहले दोस्त हुआ करते थे, अब दुश्मनी हो गई है।
विज्ञापन
कोतवाली के लक्ष्मीनगर निवासी राहुल दोस्त के संग सोमवार की देर रात हाईवे पर अग्रवाल रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गया। यहां पर खाना खाते हुए कार में आए दो युवकों ने गोली दाग दी जो कि राहुल के कंधे में लगी। इसी बीच किसी ने गोविंदनगर पुलिस को सूचना दे दी। मसानी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचते तब तक हमलावर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां पर घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पीड़ित राहुल की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा नीरज निवासी जन्मभूमि लिंक रोड, कोतवाली और धीरू जाट निवासी फैंचरी वृंदावन के खिलाफ थाना गोविंदनगर में दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन