{"_id":"5ef9b18a8ebc3e42e11746e1","slug":"attacked-on-lawyer-in-court-premises-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर में वकील पर हमला, जमकर हुई मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत परिसर में वकील पर हमला, जमकर हुई मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Tue, 30 Jun 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:01 AM IST
सार
पैसे के लेन-देन को लेकर बार अध्यक्ष के पास समझौते से पूर्व हुआ विवाद
विज्ञापन
घटना के बाद मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद न्यायालय में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता को पीट दिया गया। मारपीट के बाद तीन आरोपी भाग खड़े हुए। वहीं एक आरोपी को पुलिस को दबोच लिया। अधिवक्ता की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ग्ठ्र है। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
थाना दक्षिण के मोहल्ला बगिया निवासी अधिवक्ता अजहर हुसैन अंसारी पुत्र सजर हुसैन अंसारी का उनका थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान नाले के पास निवासी इमरान कुरैशी पुत्र ताजउद्दीन कुरैशी से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा, कान्हा की नगरी में 12वीं मौत से खलबली, बढ़ा मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन
विवाद को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता होना था। बताते हैं कि बार अध्यक्ष से आने से पूर्व दोनों पक्ष के लोग न्यायालय प्रांगण पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
बताते हैं कि विवाद के दौरान अधिवक्ता अजहर के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट एवं हंगामा होते ही इमरान पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान इमरान कुरैशी को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। की जानकारी होते ही काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता अजहर हुसैन अंसारी की तहरीर पर इमरान कुरैशी सहित चार पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री के शहर में बिजली संकट, 17 घंटे अंधेरे में रहे ब्रजवासी, रात की उड़ी नींद
न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ता अजहर हुसैन अंसारी का उसी क्षेत्र के ही इमरान से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई है। दोनों पक्ष समझौते के उद्देश्य से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पास आए थे। इसमें मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।