फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attacked on advocate in malpura agra

राजीनामा कराने से इंकार करने पर अधिवक्ता को गोली मारी, पूर्व प्रधान के बेटे ने की वारदात

Sat, 08 Aug 2020 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 11:57 AM IST
सार

  • अस्पताल में भर्ती अपने भाई से मिलकर कार से लौट रहे थे 
  • पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात

विज्ञापन
attacked on advocate in malpura agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में राजीनामा कराने से इंकार करने पर गुरुवार की रात पूर्व प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को गोली मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। घायल के पिता ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव इटौरा निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र तारा सिंह अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। कस्बा निवासी शेर सिंह बघेल की मां भी इटौरा की ग्राम प्रधान रही हैं। तहरीर के मुताबिक शेर सिंह बघेल व उनके बेटों ने राजू के भाई दीपक पर जानलेवा हमला किया था, इसका मामला दर्ज है। इसमें राजीनामा कराने के लिए राजू पर दबाव बनाया, लेकिन राजू ने इनकार कर दिया। 
विज्ञापन



गुरुवार की रात तकरीबन 10:30 बजे राजू हॉस्पिटल में भर्ती अपने भाई दीपक से मिलकर कार से घर लौट रहे थे। तभी इटौरा के पास मनोहर धाम कॉलोनी के गेट के निकट बाइक सवार शेर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अधिवक्ता राजू को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मलपुरा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया कि तारा सिंह की तहरीर पर शेर सिंह बघेल पुत्र हरी सिंह, गीतम बघेल पुत्र बंगाली, पीतम बघेल पुत्र बंगाली के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

मंगलवार को अधिवक्ता के भाई को पीटकर कर दिया था घायल

ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात को जखौदा के पास एक होटल पर राजू के भाई देवेंद्र उर्फ दीपक की शेर सिंह बघेल के बेटों के साथ प्रधानी के चुनाव की चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को घर भेज दिया। थाने में दी तहरीर के मुताबिक मंगलवार को दीपक अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल पर बैठा था तभी शेर सिंह बघेल के बेटों ने दीपक पर हमला कर दिया। 

परिजनों ने दीपक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता तारा सिंह ने शेर सिंह व उसके बेटों के खिलाफ थाना मलपुरा में जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी पैरवी दीपक का भाई अधिवक्ता राजू कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed