फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on victim of sexual assaults case in agra

आगरा: मैनपुरी की दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार को घेरकर बरसाईं गोलियां

Fri, 09 Apr 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
attack on victim of sexual assaults case in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

मैनपुरी से कार में चालक के साथ आगरा दवा लेने आ रही शिक्षिका पर शाहदरा फ्लाईओवर पर जानलेवा हमला किया गया। कार को घेरकर दो बाइक सवार चार हमलावरों ने फायर किए। हमले में वह बाल-बाल बचीं। चालक ने कार की गति बढ़ा दी, तो हमलावर भाग गए। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मैनपुरी के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस चल रहा है। इसमें आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। इनकार पर यह हमला किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के बेवर क्षेत्र की रहने वाली युवती शिक्षिका हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में मैनपुरी के राहुल के खिलाफ थाना ताजगंज में धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती ने गुरुवार दोपहर को सूचना दी कि वह कार में अपने चालक के साथ आगरा दवा लेने आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार की पिछली सीट पर लेटी हुई थीं। शाहदरा पुल पर बाइक सवार चार लोग आ गए। इनमें आरोपी राहुल भी था। उसने चलती कार पर फायरिंग कर दी। एक गोली दोनों खिड़की के शीशे से पार निकल गई, जबकि दूसरी कार में लग गई। उनके चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। इस पर हमलावर भाग गए।  पुलिस ने राहुल और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम मैनपुरी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed