मथुरा: युवक पर हमला, हथौड़े से तोड़े दोनों पैर, मरणासन्न हालत में छोड़ भागे हमलावर
युवक को पहले से घात लगाए बाइक सवार युवकों ने बुरी तरह से पीटा। युवक के हथौड़े से दोनों पैर तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के कोसी से गांव जा रहे एक युवक पर दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपी युवक को लाठी-डंडों, हथौड़ा से मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़ गए। हमले के दौरान हथौड़े से युवक के दोनों पैर तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यहां का है मामला
गांव गिडोह निवासी जीतू (32) साथी के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे कोसी से गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में गिडोह मोड़ के समीप पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने घेर लिया। जीतू के साथ मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिए। जीतू के साथ गया युवक वहां से भाग गया।
छानबीन कर रही पुलिस
बता दें ये घटना उसी जगह हुई जहां करीब 2 माह पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक रामवीर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना का अभी तक कारण नहीं पता चल सका है।