फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on student in front of Agra College gate

आगरा कॉलेज के सामने छात्र पर हमला: हमलावरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान, मची अफरातफरी

Tue, 22 Feb 2022 09:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 09:26 AM IST
सार

आगरा कॉलेज के सामने एक छात्र पर हमला कर दिया गया। उसके साथ मारपीट की गई। तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

विज्ञापन
attack on student in front of Agra College gate
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज के गेट पर सोमवार दोपहर को बीए के छात्र पर दूसरे गुट के छात्रों ने हमला बोल दिया। सिर में तमंचे की बट से प्रहार किए। इससे छात्र लहूलुहान हो गया। मारपीट से छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। बाद में आरोपी छात्र भाग गए। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल कराया है। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लोहामंडी क्षेत्र निवासी शिवा बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे वह कॉलेज के गेट के सामने खड़ा था। आरोप है कि तभी तीन-चार छात्र पहुंच गए। उन्होंने शिवा को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने लगे। एक छात्रा ने मारपीट का विरोध किया। मगर, वो पीटते रहे। हमलावर एक छात्र ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद शिवा को तमंचे की बट से पीटा। 

विज्ञापन

छात्र हुआ लहूलुहान 

छात्र लहूलुहान हो गया। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों के जुटने पर हमलावर भागने लगे। इस दौरान शिवा ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस 15 मिनट तक नहीं आई। इस कारण पकड़ा गया छात्र भाग गया। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज के बाहर आपस में छात्र गुट भिड़ते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि शिवा का मेडिकल कराया गया है। उसने तहरीर नहीं दी है। तमंचे से पिटाई का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed