फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on rto enforcement force

ट्रक पकड़ने पर आरटीओ के प्रवर्तन दल पर हमला, फायरिंग

Mon, 24 Sep 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
attack on rto enforcement force
हमला

आगरा में जलेसर रोड और यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के नजदीक आरटीओ के प्रवर्तन दल पर खाद से भरा ट्रक पकड़ने पर हमला बोल दिया गया। प्रवर्तन टीम के वाहन चालक मोहम्मद इस्लाम के सिर में तमंचे की बटों से प्रहार किए। यात्री मालकर अधिकारी (पीटीओ) दिनेश कुमार पर फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर ट्रक छुड़ाकर भाग निकले।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय का प्रवर्तन दल रविवार की शाम को पीटीओ दिनेश कुमार के साथ यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले ओवरलोडिंग और डग्गामार वाहनों की चेकिंग कर रहा था। कुबेरपुर के पास दल ने खाद से लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़कर चालक से कागजात ले लिए। इसके बाद ट्रक का वजन कराने के लिए उसे सुगंधी धर्मकांटे पर लाया गया।
विज्ञापन


प्रवर्तन दल कुछ दूरी पर खड़ा था, जबकि प्रवर्तन दल का वाहन चालक वजन करवाने धर्मकांटे पहुंच गया। पीटीओ ने बताया कि इसी दौरान चार-पांच हथियारबंद लोग ट्रक चालक के पक्ष में पहुंचे और उन्होंने मो इस्लाम पर तमंचे की बटों से प्रहार करना शुरू किया। चालक के चिल्लाने पर प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दल के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर ट्रक लेकर फरार हो गए। चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिकंदरा स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीटीओ की सूचना पर एत्मादपुर थाने से पुलिस पहुंची मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। इस संबंध में पीटीओ दिनेश कुमार ने गाड़ी के कागजों के आधार पर हमलावरों के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा आदि का मुकदमा दर्ज कराया है।

पहले भी हो चुके हैं हमले

आरटीओ के प्रवर्तन दलों पर हमले की यह नई बात नहीं है। छह माह पहले मलपुरा में खनन माफिया ने ट्रैक्टर पकड़ने पर पीटीओ सहदेव पाल पर हमला किया था। टीम को जान बचाने के लाले पड़ गए थे। इस मामले में आरोपी पक्ष ने भी कोर्ट के माध्यम से आरटीओ की टीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। दो माह पहले पीटीओ राजेश मोहन पर भी हमला किया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।

कार सवार हमलावरों ने नहीं दिया संभलने का मौका

आरटीओ के प्रवर्तन दल की टीम पर हमला करने वाले ट्रक को आगरा की सीमा से बाहर निकलवाने के लिए पीछे कार से चल रहे थे। दर्ज कराए मुकदमे में ट्रक (यूपी 75एम-3051) और हमलावर कार चालकों की कार (यूपी 75डब्ल्यू-7080) दर्ज कराया गया है।

ट्रक जसवंतनगर, इटावा की प्रीति पत्नी देवेंद्र ने नाम दर्ज है। सिपाहियों ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने पूरी टीम को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। अगर टीम के सदस्य नहीं भागते तो किसी भी जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed