{"_id":"624d7fcb71b99a6947021a51","slug":"attack-on-police-team-malpura-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: झगडे़ की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, दबंगों ने की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: झगडे़ की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, दबंगों ने की जमकर पिटाई
Wed, 06 Apr 2022 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:27 PM IST
सार
थाना मलपुरा क्षेत्र के मलपुरा कस्बे में झगड़े की सूचना पर पुलिस को पहुंचना मंहगा पड़ गया। दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मलपुरा कस्बे में मंगलवार देर रात चीता बाइक पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। दोनों पुलिसकर्मी झगड़े की सूचना के बाद पहुंचे थे। दोनों सिपाहियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने जमकर पथराव किया। जिससे दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। बताया गया है कि बाद में दोनों पुलिसकर्मियों पर तमंचे से फायर भी किया गया।
विज्ञापन
कस्बा मालपुरा की रहने वाली अर्चना देवी की तरफ से मंगलवार रात 11:00 बजे सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उनके घर पर लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी पर मोबाइल पर तैनात आरक्षी देवेंद्र और आरक्षी अभिषेक पहुंच गए, जिसके बाद हमलावरों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने दो व्यक्ति ओमवीर पुत्र ओम प्रकाश और अशोक पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मलपुरा को मय तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरे मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन