{"_id":"5e23dba68ebc3e4ae5692423","slug":"attack-on-former-student-leader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला, कार पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला, कार पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हमलावर
Sun, 19 Jan 2020 10:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एनएच-2 के सर्विस रोड पर इंजीनियर्स कालोनी के बाहर शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने कार से जा रहे पूर्व छात्र नेता जीडी चाहर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार को घेरकर पहले पथराव किया। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
दो गोली पूर्व छात्र नेता की कार के शीशे और बोनट पर लगीं। उन्होंने कार को कॉलोनी में ले जाकर जान बचाई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हमलावरों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिल गए हैं।
जेपी अपार्टमेंट, इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी जीडी चाहर 2015-16 में छात्र संघ के उपाध्यक्ष थे। इस समय जाट महासभा के मंडल उपाध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि वो शनिवार सुबह 11 बजे घर से कार लेकर अपने साथी शुभम पचौरी और नरेश इंदौलिया के साथ खंदारी की तरफ जा रहा था।

कार को घेर कर किया हमला
पूर्व छात्र नेता जीडी चाहर
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के बाहर आते ही बाइक सवार पांच-छह युवकों ने कार को घेर लिया। उन्होंने पहले कार पर पथराव कर दिया। उनको कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद हमलावरों ने तमंचे और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली जीडी चाहर की कार के शीशे और बोनट पर लगी।
जीडी चाहर और उनके साथियों ने कार में नीचे छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद कार को कॉलोनी में ही बैक करके ले गए। कॉलोनी के बाहर फायरिंग से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग आ गए। यह देखकर हमलावर भगवान टाकीज की ओर भाग गए।
सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में हमलावर कैद हो गए हैं। दयालबाग चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

दो हमलावरों की पहचान
पूर्व छात्र नेता जीडी चाहर ने बताया वर्ष 2018 में भगवान टाकीज स्थित कोचिंग सेंटर में मारपीट की गई थी। इस मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आवास विकास कालोनी का अरुण तोमर, करमवीर सहित 5-6 आरोपी थे।
आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मना कर दिया है। इससे ही रंजिश मान रहे हैं। इस कारण ही हमला बोला गया है। जीडी चाहर ने दो हमलावरों को पहचानने का दावा किया।
इनमें एक अरुण तोमर और दूसरा मनीष गौतम है। अरुण तोमर मूलरूप से पिनाहट का रहने वाला है। हालांकि आवास विकास कालोनी कालोनी में रहता है। जीडी चाहर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि जीडी चाहर ने एक मुकदमा दर्ज करा रखा है। यह केस अब ट्रायल पर है। इसको लेकर विवाद की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एनएसयूआई से कोई लेना-देना नहीं: जिलाध्यक्ष
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने कहा कि मनीष गौतम 2015 में एनएसयूआई का कार्यकर्ता था। एक प्रकरण के बाद मनीष को संगठन से बाहर कर दिया गया था। अरुण तोमर भी एक छात्र संगठन से जुड़ा बताया गया है। इस मामले से एनएसयूआई का कोई लेनादेना नहीं है।