फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on bjp mla nephew in kasganj

कासगंजः भाजपा के इस विधायक के भतीजे पर हमला, रास्ते में रोककर गाड़ी में तोड़फोड़

Wed, 07 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 07 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
attack on bjp mla nephew in kasganj
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज जिले से सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के भतीजे दुष्यंत पर मंगलवार रात बाकनेर गांव के पास हमला किया गया। 
विज्ञापन


वह विधायक की स्कार्पियो से कुछ करीबियों के साथ एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे तभी बाकनेर के प्रधान समेत कई लोगों ने रास्ते में रोका और मारपीट की। गाड़ी में भी तो़ड़फोड़ कर भाग गए। 

खबर पाकर पुलिस के साथ ही विधायक भी वहां पहुंच गए। दुष्यंत रात करीब पौने नौ बजे अपने चाचा सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की स्कार्पियो गाड़ी में कुछ करीबियों के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


वह तकरीबन नौ बजे बाकनेर गांव के निकट पहुंचे तभी यह वारदात हुई। दुष्यंत के अनुसार, सड़क पर बाकनेर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार समेत कई लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी निकालने के लिए उन्हें सड़क से हटने के लिए कहा तो वे झगड़ा करने लगे। दुष्यंत का आरोप है कि प्रधान और उसके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें और ड्राइवर को पीटा। स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की। 

मारपीट के बाद प्रधान और बाकी लोग चले गए। दुष्यंत ने फोन से सूचना दी तो विधायक समेत तमाम लोग वहां आ गए। भाजपा विधायक के भतीजे पर हमले की खबर पाकर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। 

दुष्यंत के बयान से इतर प्रधान पक्ष का कहना है कि मारपीट दुष्यंत और उनके साथ मौजूद लोगों ने की। प्रधान के भाई राजेंद्र के सिर पर चोट पहुंची। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed