{"_id":"61e80661e2580c1c4e56a588","slug":"attack-on-bjp-mla-car-by-villagers-video-viral-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश पर हमले का वीडियो निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश पर हमले का वीडियो निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज
Wed, 19 Jan 2022 06:08 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:08 PM IST
सार
वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं, जनता का प्यार उनके साथ है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक फर्जी वीडियो और संदेश डालने पर पुलिस की तकनीकि टीम पैनी नजर रखे है। इसी को लेकर दो दिन से कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक और प्रत्याशी पूरन प्रकाश के काफिले पर गांव वालों ने किया हमला, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत विधायक के लोगों ने एसएसपी से की थी। एसएसपी ने साइबर सेल टीम को इसकी जांच सौंपी। वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो मथुरा का नहीं है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भ्रामक वीडियो डालने पर मुकदमा पंजीकृत
इस मामले में भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध बलदेव थाने में धारा 420/507 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी कॉपी पेस्ट करने वालों के भी कान खड़े हो गए हैं। भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। वह तो जनता के दम पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जनता के लिए वह और उनके पिता ने लगातार काम किया है। अबकी बार बलदेव की जनता उन्हें पहले से अधिक प्यार देगी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वीडियो वायरल करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।