{"_id":"630a5a5f6c88b678374a6fbb","slug":"attachment-action-will-be-taken-by-the-accused-of-firing-in-bhargain-kasganj-news-agr5447105170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरगैन में फायरिंग के आरोपियों की होगी कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरगैन में फायरिंग के आरोपियों की होगी कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पूर्व भरगैन में हुई फायरिंग व संघर्ष की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही। ऐसी स्थिति में पुलिस अब आरोपियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी। सोमवार को इसके लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। वहीं कस्बे में पुलिस की चौकसी लगातार जारी है। पुलिस पिकेट लगातार तैनात हैं।
मंगलवार को भरगैन कस्बे में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच संघर्ष की घटना में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में पूर्व चेयरमैन सहित नौ लोगों को नामजद किया गया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।
ऐसी स्थिति में पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानूनी शिकंजा कसने में जुटी है। अब पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र देगी। इस मामले में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट थाना पुलिस दे चुकी है। कस्बे में पुलिस की पिकेट तैनात हैं और चौकसी जारी है।