फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment action taken on the house, builder Prakhar Garg was taking bath in Maha Kumbh

UP: घर पर कुर्की की कार्रवाई, महाकुंभ में स्नान कर रहा था बिल्डर प्रखर गर्ग; अब ऐसे दिया पुलिस को चकमा

Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

मामला सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में पुलिस प्रयागराज जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही वांछित ने एक बार फिर पुलिस को चकमा दे दिया। 
 

विज्ञापन
Attachment action taken on the house, builder Prakhar Garg was taking bath in Maha Kumbh
प्रखर गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में चेक बाउंस के मामले में वांछित बिल्डर प्रखर गर्ग पुलिस को चकमा देकर शनिवार को दीवानी में कोर्ट में हाजिर हो गया। अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। पुलिस ने फरार बिल्डर प्रखर के घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे। 
विज्ञापन


जिस वक्त पुलिस उसे आगरा में तलाश कर रही थी, वह प्रयागराज में अमृत स्नान करने पहुंचा था। उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बाईपास रोड स्थित द्वारिकापुरम काॅलोनी निवासी प्रखर गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस के भी कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर में प्रखर गर्ग के घर ईडी ने भी छापा मारा था। आरोप है कि उसने ईडी द्वारा जब्त संपत्ति का सौदा किया था। बृहस्पतिवार को हरीपर्वत पुलिस की टीम प्रखर गर्ग के घर गई थी। उसके घर के बाहर मुनादी कराई गई थी। बैटरी व्यापारी अरुण सौंधी ने उसके खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का वाद दायर किया था। इसमें हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस पुलिस ने उसके घर चस्पा किया। सर्विलांस से बचने के लिए परिचितों को इंटरनेट के माध्यम से फोन किया करता था। बातचीत के लिए एप का इस्तेमाल करता था। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल वीडियो के बाद पुलिस की किरकिरी हुई थी। 


पुलिस ने संतों के डेरे में उसकी तलाश के लिए योजना बनाई थी। पुलिस कार्रवाई करती इससे पहले प्रखर गर्ग गुपचुप तरीके से कोर्ट में हाजिर हो गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद 20-20 हजार के दो निजी मुचलकों पर आरोपी को रिहा करने के आदेश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed