फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attachment action on the property of one lakh prize Guddu Chauhan

एक लाख के इनामी गुड्डू चौहान की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई

Fri, 02 Apr 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Attachment action on the property of one lakh prize Guddu Chauhan
दन्नाहार (मैनपुरी)। भाजपा नेता मदन चौहान हत्याकांड के आरोपी एक लाख के इनामी गुड्डू चौहान की अचल संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। शुक्रवार को करहल स्थित एक जमीन की बिक्री व फसल आदि करने के साथ बीमा पॉलिसी के भुगतान पर रोक लगाई गई। पूर्व में भी इनामी की संपत्ति सील किए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2017 को थाना क्षेत्र स्थित भाजपा नेता मदन चौहान के पेट्रोल पंप पर भाड़े के शूटरों ने हमला कर उनकी व सेल्समैन की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। भाग रहे बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने तीन शूटरों को जिंदा पकड़ लिया था। एक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में नेता के पुत्र शिवम चौहान ने गुड्डू उर्फ राजेंद्र चौहान निवासी गांव पीपोर थाना कुर्रा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से गुड्डू फरार चल रहा है। वर्तमान में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली पुलिस ने इनामी का श्रृंगार नगर स्थित मकान कुर्क किया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार को गुड्डू चौहान की करहल थाना क्षेत्र के गांव डुडगांव स्थित जमीन को कुर्क किया गया। न तो वह बिक्री कर सकता है न हीं उस पर फसल आदि कर सकता है। इसके अलावा एक बीमा पॉलिसी के भुगतान पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed