{"_id":"69f7b908f1abbd67e806a1e3","slug":"ats-ib-questioned-the-accused-of-conversion-agra-news-c-25-1-agr1034-1050762-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण गिरोह पर शिकंजा: ATS और IB ने की पूछताछ, इस खेल में कौन-कौन है शामिल; पूछताछ में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण गिरोह पर शिकंजा: ATS और IB ने की पूछताछ, इस खेल में कौन-कौन है शामिल; पूछताछ में हुआ खुलासा
Mon, 04 May 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:37 AM IST
सार
आगरा में धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर एटीएस और आईबी के साथ पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान गिरोह के नेटवर्क, मोबाइल और दस्तावेजों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा धर्मांतरण केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार चार और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को रिमांड पर ले लिया। इनमें से तीन को पुलिस टीम दिल्ली लेकर गई। मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज की बरामदगी के प्रयास किए। इसके साथ ही आरोपियों से आईबी और एटीएस की टीमों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
जुलाई 2025 में गिरोह के 14 सदस्यों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था। बहनों को कोलकाता से पुलिस टीम बरामद कर लाई थी। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस टीम जांच में लगी थी। कई और लोगों के नाम सामने आए थे। इसके आधार पर शुक्रवार को दिल्ली निवासी परवेज अख्तर, जाशिम उर्फ जतिन कपूर, तलमीज उर रहमान और भरतपुर, राजस्थान निवासी हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था। वह राजस्थान की एक युवती को अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराना चाहते थे। गोवा की रहने वाली आरोपी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा के संपर्क में थे। अब्दुल रहमान के लिए भी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रविवार को सुबह जेल से आरोपियों को कस्टडी में ले लिया गया। पहले दिन कई घंटे तक पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि आरोपी तलमीज उर रहमान मुरादाबाद का रहने वाला है। वह मौलाना कलीम सिद्दीकी के साथ रह चुका है। परवेज अख्तर मूलरूप से बिजनाैर का रहने वाला है। दोनों गिरोह में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। एक टीम दिल्ली के आरोपियों को अपने साथ लेकर गई। उनसे गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। मोबाइल और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए गए। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।