फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atrocities on women are increasing in BJP government

Agra News: भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार

Tue, 09 Jan 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Atrocities on women are increasing in BJP government
भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने पत्रकारों से वार्ता की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बीएचयू की घटना शर्मनाक है। छात्रा से दुष्कर्म करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं। भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। गोरखपुर में विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर एक साजिश का परिणाम है। प्रदेश महासचिव मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की धज्जियां उड़ रही हैं। बीएचयू कांड को लेकर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आवाज उठाई तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आकंड़े बताते हैं कि देश में होने वाले महिला अपराध में अकेले 15 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में ही हो रहे हैं। बीएचयू की घटना शर्मसार करने वाली है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा का न केवल वीडियो बनाया बल्कि उसको सोशल मीडिया पर वायरल तक कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जाति विशेष के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस विशेष जाति के लोगों के पुलिस द्वारा एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर एक जाति विशेष के अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ईवीएम के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने जब ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाई तो चुनाव आयोग ने आवाज उठाने वाले वकीलों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि २०२४ में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस बार भाजपा का सत्ता से जाना तय है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed