फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atrocities on backward, Dalit and minorities are increasing in the state

Agra News: प्रदेश में पिछड़े,दलित व अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचार

Sat, 26 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Atrocities on backward, Dalit and minorities are increasing in the state
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा के गांव नमैनी में शनिवार को संविधान महान स्तंभ जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा रामपाल ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी, शिक्षा और चिकित्सा की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कहा सपा सरकार में बिना भेदभाव के लोगों के हित के लिए कार्य किए। जनता सपा के समय कराए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। किसानों को गन्ने सही दाम नहीं मिलने से इससे किसान परेशान है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ, सेक्टर प्रभारी तैयारियों में जुट जाएं। विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल है।। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा सपा पीडीए के सहयोग से विधान सभा चुनाव में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में पूर्व चैयरमैन रफत मुनीर ,पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, विधानसभा अध्यक्ष विनोद बघेल, जिला पंचायत सदस्य अभय यादव, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश चंद्र, अब्दुल हफीज गांधी, देव प्रकाश लोधी, प्रदेश सचिव प्रवेंद्र राणा, चाहत मियां, ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव विनय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सोरन सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed