फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atmosphere

दिनभर आसमान में छाई रही धुंध, हवाएं भी हुईं सर्द

Fri, 06 Nov 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
atmosphere
बृहस्पतिवार को हाईवे पर कुछ इस तरह छाई रही धुंध। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में छाई धुंध का असर बृहस्पतिवार को मैनपुरी में भी नजर आया। सुबह से ही वातावरण में धुंध छाई रही। इसके चलते मौसम बारिश जैसा लगता रहा। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

धुंध के घनी होने के कारण सूरज की किरणें भी छिप गईं थीं। सुबह दस बजे तक धुंध के चलते धूप नहीं निकली। इसके बाद धीरे-धीरे धुंध छंटनी तो शुरू हुई, लेकिन फिर भी दिनभर इसका असर बखूबी नजर आई।
विज्ञापन

सुबह देर से धूप निकलने और दिन में भी तेज धूप न होने के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बृहस्पतिवार को एक्यूआई 153 रहा। शून्य से 50 एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101-200 तक प्रदूषित, 201-300 तक अधिक प्रदूषित और 301 से अधिक को बेहतर प्रदूषित माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में होती रही जलन
धुंध के जलते लोगों की आंखों में हल्की जलन महसूस होती रही। वहीं सांस रोगियों को भी धुंध के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ा। जानकार इसके लिए वाहनों के प्रदूषण और पराली के प्रदूषण दोनों को ही जिम्मेदार मान रहे हैं।

पानी से धोते रहें आंखें
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक दुबे बताते हैं कि वातावरण में धुंध स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि आंखों में जलन होने पर उन्हें ठंडे पानी से धो लें। साथ ही सांस रोग संबंधी लोग व अन्य लोग भी मास्क का प्रयोग करें। इससे राहत मिलेगी, साथ ही कोरोना से भी बचाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed