फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM Card Fraud in Agra

इंडिया वन एटीएम से रुपये निकालने वाले तीन गिरफ्तार, 84 एटीएम कार्ड मिले

Fri, 16 Jul 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ATM Card Fraud in Agra
एत्मादपुर (आगरा)। इंडिया वन के कुबेरपुर स्थित एटीएम बूथ पर कार्ड बदल-बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य बृहस्पतिवार को पकड़ लिए गए। बदमाशों के दो साथी कार समेत भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनके पास से पुलिस को 84 एटीएम कार्ड मिले हैं। बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे हाईवे स्थित कुबेरपुर चौराहे पर स्थित इंडिया वन के एटीएम बूथ पर पांच लोग बार-बार एटीएम कार्ड बदल-बदलकर रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी आसपास के लोगों को इन पर शक हो गया। लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवकों को थाने ले आई। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपने नाम जॉनी, अनिल, लोकेश सभी निवासी गांव फालिन थाना कोसीकला, मथुरा बताया है। फरार साथियों के नाम मोनू व देशराज बताया, उनसे अलग-अलग बैंक के 84 एटीएम कार्ड, अलीगढ़ के पते के फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित बदमाशों की धरपकड़ में लगा था
बदमाशों के थाने ले जाने पर टूंडला निवासी जसवंत सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नौ जुलाई को टूंडला के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। तभी बदमाशों ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उनके खाते से कुबेरपुर के इसी एटीएम से 45500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने टूंडला थाने में शिकायत की थी। साथ ही एटीएम से रुपये निकालने के दिन की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई थी। जिसके आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके परिवार के लोग इस एटीएम पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed