Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ateva's public relations campaign started regarding Delhi rally

Agra News: दिल्ली रैली को लेकर अटेवा का जनसंपर्क अभियान शुरू

Sat, 09 Sep 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Sep 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ateva's public relations campaign started regarding Delhi rally
दिल्ली रैली को लेकर अटेवा का जनसंपर्क अभियान हुआ शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। अटेवा मैनपुरी के पदाधिकारियों द्वारा 1 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को पदाधिकारियों ने वानिकी विभाग के जिला कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
अटेवा वानिकी विभाग के इकाई शाखा अध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि 1 अक्तूबर को आयोजित पेंशन शंखनाद रैली में जनपद मैनपुरी के वन विभाग से फील्ड एवं कार्यालय दोनों ही कर्मचारी दिल्ली जाएंगे। अटेवा मैनपुरी जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद मैनपुरी से विभिन्न विभागों के एक हजार कार्मिक पुरानी पेंशन की मांग करने दिल्ली जाएंगे। 30 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक विभाग में अटेवा मैनपुरी जनसंपर्क अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

जिला संरक्षक आराध्य पांडेय ने आव्हान किया कि प्रत्येक युवा, शिक्षक एवं कर्मचारी अटेवा के पेंशन बहाली आंदोलन से अपने आपको जोड़े। 1 अक्तूबर पेंशन शंखनाद रैली पेंशन आंदोलन में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed