फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atalpuram Lottery Fulfills Home Dreams for 283 Families in Agra

UP: आगरा में सस्ते घर...लॉटरी की पर्ची से सपना हुआ पूरा, अटलपुरम में भूखंडों के हुए आवंटन

Wed, 03 Dec 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 10:01 AM IST
सार

एक टाउनशिप। 374 भूखंड। 759 दावेदार। दो बॉक्स। जिसमें एक तरफ भूखंड तो दूसरी तरफ नाम की पर्चियां। ये नजारा था मंगलवार को सूरसदन में। जहां अटलपुरम फेज-1 में सेक्टर-2 व 3 के भूखंडों का लॉटरी ड्रॉ हुआ। जहां एक, दो या तीन नहीं, 283 लोगों के अपने घर का सपना पर्ची से पूरा हुआ।

विज्ञापन
Atalpuram Lottery Fulfills Home Dreams for 283 Families in Agra
अटलपुरम में भूखंडों के हुए आवंटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण करीब 36 साल बाद महत्वाकांक्षी आवासीय योजना अटलपुरम टाउनशिप लेकर आया है। जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को लॉन्च किया था। मंगलवार को फेज-1 में सेक्टर-2 और 3 के 374 आवासीय भूखंडों का लॉटरी ड्रॉ हुआ। 374 भूखंडों के लिए कुल 783 आवेदन आए थे। 24 निरस्त हो गए। 759 दावेदारों के बीच सूरसदन में लॉटरी खोली गईं। जहां एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली व लॉटरी कमेटी सदस्यों ने स्कूली बच्चों से भूखंड और आवेदकों की पर्चियां निकलवाईं।
विज्ञापन


लॉटरी ड्रॉ में सफल हुई रीना भंडारी ने कहा कि मेरा सपना सच हो गया। अब मेरा भी घर होगा। एडीए की योजना में भूखंड लेने का बहुत मन था। उधर, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि 374 भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 सितंबर से 7 नवंबर तक हुए थे। जांच के बाद एमआईजी-3 श्रेणी के 91 भूखंडों के लिए 482 पात्र आवेदक, एचआईजी श्रेणी के 201 भूखंडों के लिए 247 आवेदक और सुपर एचआईजी श्रेणी के 82 भूखंडों के लिए 30 आवेदक पात्र मिले। पूर्व जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार की मौजूदगी में स्कूल के बच्चों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवाई गईं।
विज्ञापन


जिसमें एमआईजी-3 श्रेणी के 91 भूखंडों के सापेक्ष 83 भूखंड, एचआईजी श्रेणी के 201 भूखंडों के सापेक्ष 126 भूखंड और सुपर एचआईजी श्रेणी में 82 भूखंडों के सापेक्ष 29 भूखंड आवंटित हुए हैं। लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया का सजीव प्रसारण प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए को मिलेंगे 130 करोड़ रुपये
भूखंडों की बिक्री से एडीए को 130 करोड़ रुपये की आय होगी। उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि पांच दिन में उनके खाते में वापस हो जाएगी। अटलपुरम टाउनशिप फेस-2 के लिए भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक लोग 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed