फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee last visits to agra in 2005

भांजे की मौत के बाद आखिरी बार आगरा आए थे अटल जी, बहन को बंधाया ढांढस

Fri, 17 Aug 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee last visits to agra in 2005
निर्मला दीक्षित के आवास पर शोकाकुल परिजन
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी यूं तो आगरा और बटेश्वर कई बार आए थे। कभी राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करने आए तो कभी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आगरा से उनका गहरा नाता था।
विज्ञापन


अंतिम बार आगरा की धरती पर उनके कदम 2005 में पड़े थे। बहन कमला दीक्षित के पुत्र अजय दीक्षित की मौत से बहन का परिवार का दुखी था। कमला दीक्षित अपने पुत्र की मौत से आहत थीं। भाई अटल को अपनी बहन के इस दुख का अहसास था। 
विज्ञापन


इसीलिए अटल बिहारी वाजपेयी अपनी बहन और उनके परिवार को सांत्वना देने लिए आगरा। इस दौरान वे एयरपोर्ट से सीधे बहन के प्रताप नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उनके आगमन के दौरान केवल परिवार के सदस्य ही उनसे मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भैया अब कब आओगे'

भाजपा के अधिकांश नेताओं को बाहर ही रोक दिया गया था। कमला दीक्षित से काफी देर तक बात की। बहन पौत्रों को दुलार किया और करीब एक घंटे रुककर वे रवाना हो गए। बहन कमला ने पूछा भैया अब कब आओगे... लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

कमला दीक्षित की मृत्यु हुई तो अटल स्वयं बीमार थे। उसके बाद उनका आगरा में आगमन नहीं हुआ। इस बीच में कमला दीक्षित की पुत्र वधू निर्मला जरूर दिल्ली जाकर उनका हाल लेती रहीं। पिछले दिनों जब अटल बीमार पड़े तो निर्मला दिल्ली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed