फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee Jayanti Up Cm Yogi Adityanath Come Bateshwar

अटल के बटेश्वर में आज मुख्यमंत्रीः ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा करेंगे योगी आदित्यनाथ, ये रहेगा कार्यक्रम

Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
सार

बटेश्वर के 400 साल पुराने वाजपेय यज्ञ स्थल पर कभी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने आहूतियां दी थीं। अब इसे 14 करोड़ की लागत से अटल सांस्कृतिक संकुल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Jayanti Up Cm Yogi Adityanath Come Bateshwar
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर पहुंचेंगे। इसके बादब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद विकसित घाटों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अटलजी की फोटो गैलरी लगाई जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री देखेंगे। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर तैयारियां चली। मंदिर श्रृंखला के पास के मैदान की सफाई की गई। ब्रह्मलाल जीमंदिर की धुलाई सफाई की गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम तय होते ही दौड़े अधिकारी 
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही शुक्रवार दोपहर में डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ ए.मनिकंडन बटेश्वर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल मंदिर श्रृंखला के पास मंच तैयार करने का काम शुरू कराया। सांसद राजकुमार चाहर, बाह विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्वमंत्री एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरिदमन सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आगरा के जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, मंत्री मानवेंद्र सिंह आदि ने मंडल अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


खांद पर बनाया जा रहा हेलीपेड
बटेश्वर खांद के ढलान पर हेलीपेड बनाया जा रहा है। यहां से मुख्यमंत्री करीब तीन किमी चलकर कार्यक्रम स्थल पर कार से पहुंचेंगे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई है। दूसरी ओर बटेश्वर मंदिर के रास्ते पर बनीं अस्थाई दुकानें हटा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर का बाजार भी बंद रहेगा।              
विज्ञापन
विज्ञापन

                                     
बाह के लिए सैनिक स्कूल
अटल जी की विरासत को सहेजने और बटेश्वर के पर्यटन विकास की दिशा में मेरे प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने काम शुरू कराया है। बाह के लिए सैनिक स्कूल और एयरफोर्स एकेडमी की मांग करूंगी। जिससे यहां के युवाओं को लाभ मिलेगा।

- पक्षालिका सिंह, विधायक बाह 

चार घाटों के लिए 7.92 मंजूर

बटेश्वर के तीन घाटों का 3.60 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ने विकास कराया है। चार घाटों के लिए 7.92 करोड  मंजूर किए है। अटल सांस्कृतिक संकुल केंद्र में 14 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है। बटेश्वर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
-अरिदमन सिंह, चेयरमैन तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed