{"_id":"5b766e3e42c792291d6dda2d","slug":"atal-bihari-vajpayee-did-not-get-water-for-bathing-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब आगरा में अटल जी को नहाने के लिए नहीं मिला पानी, ऐसे की गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब आगरा में अटल जी को नहाने के लिए नहीं मिला पानी, ऐसे की गई व्यवस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
कमला नगर में हवन करते हुए अटल जी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े किस्से तो तमाम हैं। किसी से बात करें तो एक किस्सा पूछें तो दस किस्से बताने लगता है। ऐसा ही एक किस्सा मेयर नवीन जैन ने बताया कि जब अटल जी को नहाने के लिए पानी नहीं मिला तो वे कैसे परेशान हो गए। फिर कैसे उनके लिए पानी की व्यवस्था की गई।
मेयर नवीन जैन बताते हैं सन 1988 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हुआ था। देश में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। पार्टी के कार्यकर्ता बेहद हताश और निराश थे। चूंकि कांग्रेस की सरकार थी तो सरकारी मशीनरी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा था।
जलकल विभाग (जल संस्थान) को कोठी मीना बाजार में पानी की व्यवस्था करनी थी, लेकिन अधिकारी इस काम में रुचि नहीं ले रहे थे। कभी एक टैंकर आ जाता तो तभी दो टैंकर। इसकी वजह से न तो पीने और खाने बनाने को पर्याप्त पानी मिल रहा था और न नहाने के लिए। इसका नतीजा यह हुआ कि अटल जी बिना नहाए रह गए।

स्नान न हो पाने से परेशान थे अटल
दिन भर कार्यक्रम चला था। स्नान न हो पाने के कारण अटल जी परेशान थे। तब उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की तो कार्यकर्ताओं ने बेबसी व्यक्त की। तब अटल को किसी ने बताया कि पीएनसी कंपनी के पास टैंकर हैं। नवीन जैन पानी की व्यवस्था कर सकते हैं।
अटल जी को मिलना कभी भी मुश्किल नहीं रहा वे छोटे कार्यकर्ता से भी सीधे बात करते थे वो प्रधानमंत्री बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की वजह से कुछ परेशान होती थी। अटल जी नवीन जैन को बुलाया और पानी की समस्या का जिक्र किया तो नवीन जैन की कंपनी के चार टैंकर कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे। इनसे लगातार पानी की सप्लाई होती थी।