फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asthma patients also have falling oxygen levels, three have died

अस्थमा के मरीजों का भी गिर रहा ऑक्सीजन लेवल, तीन ने तोड़ा दम

Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Asthma patients also have falling oxygen levels, three have died
मैनपुरी। अस्थमा के मरीजों का भी ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर रहा है। इससे उनकी हालत बिगड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लेवल कम होने से अस्थमा से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक मरीज ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी अतुल पांडेय की 31 वर्षीय पत्नी रानी पांडेय को अस्थमा की दिक्कत थी। मंगलवार की रात अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार उनका ऑक्सीजन लेवल 40 रह गया था। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रसाद निवासी सिपाहीलाल की 50 वर्षीय पत्नी राजवती अस्थमा की मरीज थीं। मंगलवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल 35 पाया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के यशोदा नगर निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला गुप्ता यहां स्टेशन रोड पर अपने दामाद के घर आई हुई थीं। बुधवार को अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल 40 रह गया। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह कानपुर के हैलट अस्पताल से रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी थीं। इटावा रोड बेवर निवासी राममोहन दीक्षित की 65 वर्षीय पत्नी सुमन दीक्षित को मंगलवार को परिजनों ने डायरिया की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका ऑक्सीजन लेवल भी 45 पाया गया था।
अस्थमा के मरीज बरतें सावधानी
- नियमित दवा का सेवन करें
- धूल, मिट्टी व गेहूं कटाई के दौरान उड़ने वाले रंजा से बचाव रखें
- जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें
- खान-पान का विशेष ध्यान रखें
- अधिक देर तक खाली पेट न रहें
इसलिए गिर रहा है ऑक्सीजन लेवल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि अस्थमा के मरीजों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में धूल मिट्टी शरीर के अंदर जाने या सर्दी जुकाम होने पर उनके शरीर के रक्त में ऑक्सीजन लेवल की कमी आ जाती है। ऐसे में यदि मरीज को समय रहते उचित उपचार नहीं मिला तो उसकी जान भी जा सकती है।

-----
अस्पताल में चार मरीजों की मौत हुई है। चारों का ऑक्सीजन लेवल कम पाया गया है। अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत उपचार लिया जाए।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल मैनपुरी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed