{"_id":"5d1b8b938ebc3e3cbd739805","slug":"ast-date-of-application-for-admission-in-rbs-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरबीएस कॉलेज ने अंतिम तिथि बढ़ाई, प्रवेश के लिए 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीएस कॉलेज ने अंतिम तिथि बढ़ाई, प्रवेश के लिए 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Wed, 03 Jul 2019 06:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन से पहले छात्र छात्राओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट dbrau.org.in पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित हैं। बीएससी कृषि के लिए विश्वविद्यालय स्तर से आवेदन स्वीकार किए गए। प्रवेश परीक्षा कराई गई। विवि स्तर से ही छात्र-छात्राओं का आवंटन होगा। बाकी सभी पाठ्यक्रमों में कॉलेज स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन फार्म की कीमत 252 रुपये है।
आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यदुवीर सिंह चौहान ने बताया कि पांच जुलाई आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद विद्यार्थियों को मौका नहीं दिया जाएगा।

मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश
कॉलेज में मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। 15 जुलाई से काउंसलिंग कराई जाएगी। प्राचार्य के मुताबिक बीकॉम में प्रवेश के लिए सर्वाधिक मारामारी है। बीकॉम के अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों बीबीए और बीसीए में भी अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
| पाठ्यक्रम | सीटें |
| बीए | 630 |
| बीकॉम | 210 |
| बीएससी | 420 |
| बीएससी कृषि | 140 |
| बीबीए | 90 |
| बीसीए | 60 |