{"_id":"5f66d9c58ebc3e982f0b7f16","slug":"assistant-professor-ami-adhar-nidar-and-other-died-due-to-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दो की मौत, जानिये कहां मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दो की मौत, जानिये कहां मिले कोरोना संक्रमित
Sun, 20 Sep 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:59 AM IST
सार
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 862 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 602 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार तक जिले में 1.64 लाख से ज्यादा मरीजों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 79.20% है जबकि प्रति 100 मरीजों में 2 से 3
की मृत्यु हो रही है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सभी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और पत्रकार अमी आधार निडर ( फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में शनिवार को आगरा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शनिवार को ताजनगरी में 105 नए संक्रमित मिले हैं।
इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 4706 पहुंच गया। इनमें 3727 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, इनकी छुट्टी की जा चुकी है। 862 का उपचार चल रहा है। 117 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को दोनों की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
ये भी पढ़ें- आरटीओ दफ्तर में दलालः पांच सौ रुपये लाना ओरिजनल कॉपी दूंगा, टेंशन मत लो, मैं यहां बैठा हूं न...
विज्ञापन
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 862 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 602 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार तक जिले में 1.64 लाख से ज्यादा मरीजों के सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 79.20% है जबकि प्रति 100 मरीजों में 2 से 3 की मृत्यु हो रही है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सभी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है।

मेडिकल कॉलेज के 25 छात्र संक्रमित, परीक्षा स्थगित
एसएन मेडिकल कालेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष और फाइनल प्रथम वर्ष के 25 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन छात्रों की परीक्षाएं 21 सितंबर से होनी थीं। इसके लिए द्वितीय वर्ष के 150 छात्र गुरुवार को ही कॉलेज बुला लिए थे।
इन सभी की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 12 छात्राएं और छह छात्रों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बाकी के सात छात्र स्थानीय हैं और वह होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। आंबेडकर विवि के कुलपति ने एमबीबीएस परीक्षा स्थगित कर दी है।
प्लाज्मा थेरेपी के बाद भी असिस्टेंट प्रोफेसर ने तोड़ा दम
आगरा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और पत्रकार अमी आधार निडर ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें दो बार प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बीते माह संक्रमण के बाद वह रामरघु हॉस्पिटल भर्ती किए गए थे, हालत गंभीर होने पर मेदांता में भर्ती कराया था। देर रात ताजगंज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार को ही नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक ज्ञानेश्वर शर्मा के कोरोना से निधन के बाद शनिवार को निगम कर्मचारियों ने शोकसभा का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने उनके परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एक सप्ताह के अंदर देने की मांग की। निगम को तीन दिनों के लिए बंद करने को भी कहा। शोकसभा में नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीके सिंघल, उल्लास वर्मा, रोहित लवानिया, राजकुमार विद्यार्थी समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

दो डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी हुआ संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के एक और निजी डॉक्टर समेत दो चिकित्सक संक्रमित हो गए हैं। जिला अस्पताल के कर्मचारी, सदर भट्टी और शहीद नगर में एक ही परिवार के दो-दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।
बरौली अहीर, कमला नगर, सिकंदरा, हरीश नगर, आजाद नगर, देवरी रोड, मोती कटरा, बिजलीघर, ईदगाह, पांडव नगर, प्रतापपुरा, मॉडल टाउन, ओल्ड ईदगाह, सेवला जाट, यमुनाब्रिज, पिनाहट, सेमरी, नगला पदी, न्यू मधु नगर, आवास विकास कॉलोनी, धाकरना, खेरिया मोड़, फाउंड्री नगर, बल्केश्वर, यमुनापार, बाह में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।