फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

Tue, 11 Dec 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 11 Dec 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
assembly election results congress workers celebration in agra
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जहां कांग्रेसियों के चेहरे खिला दिए, तो भाजपाई हार को लेकर मंथन करने की बात कहते हुए नजर आए। ब्रज में मंगलवार सुबह से ही चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा का आलम रहा। पूरे दिन लोग टीवी के आगे नजरें टिकाकर चुनाव परिणाम देखते नजर आए। भाजपा समर्थक आंकड़ेबाजी में उलझकर बाजी पलटने की बात कहते दिखे, तो कांग्रेस समर्थकों ने जीत का जश्र मनाने की तैयारियां शुरू कर दीं। 

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

assembly election results congress workers celebration in agra
जश्न में डूबे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जयपुर हाउस स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय और अबुल उला दरगाह स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़े बजवाए गए। कांग्रेसियों में जीत की खुशी देखते ही बन रही थी। 

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

assembly election results congress workers celebration in agra
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी का जाता है। राहुल ने जिस तरह किसान, युवाओं की आवाज उठाई थी, उसे जनता ने स्वीकार किया है। अब यह तय हो चुका है कि 2019 में भाजपा का देश से सफाया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

assembly election results congress workers celebration in agra
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सुबह से पांचों राज्यों के नतीजों पर जनता की निगाह रही। जैसे जैसे परिणाम आते गए माहौल बदलता गया। हालांकि कांग्रेसी खेमे में शुरूआत से ही उत्साह देखने को मिला। दोपहर होते होते भाजपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे थे। कांग्रेसियों ने तो खूब जश्न मनाया। गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर होलीगेट पर जश्न मना। खूब आतिशबाजी हुई मिठाई बंटी। कांग्रेस के दफ्तर पर जहां धूम थी तो भाजपा कार्यालय पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बड़े नेता तो दिख भी नहीं रहे थे। 
विज्ञापन

ब्रज में कुछ यूं मनाया गया जीत का जश्न, जमकर झूमे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

assembly election results congress workers celebration in agra
congress workers celebration - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत और सांप्रदायिकता को मात है। इस परिणाम ने नोटबंदी, जीएसटी और स्वायत्तशासी संस्थाओं में भाजपा की दखलंदाजी को नकार दिया है। जनता ने बेरोजगारी, महंगाई रोकने में नाकाम रही सरकारों को राहुल गांधी और क्षेत्रीय नेताओं के कड़े संघर्ष के बाद मात दी है। कांग्रेस आने वाले 2019 के चुनाव में भी विजय प्राप्त करेगी। देश भर में कांग्रेस के लिए माहौल तैयार हो गया है। हर कोई कांग्रेस से जुड़ रहा है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed