फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI will increase ticket prices of 143 monuments from march

एक्सक्लूसिव: देश के 143 स्मारकों का दीदार होगा महंगा, एएसआई ने की शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Sat, 12 Jan 2019 04:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jan 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
ASI will increase ticket prices of 143 monuments from march
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार और महंगा होने वाला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के 143 स्मारकों के प्रवेश टिकट की दरें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मार्च से टिकट की नई दरें लागू हो सकती हैं। 

विज्ञापन


महज पांच महीने पहले एक अगस्त से पांच विश्व धरोहरों ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, हुमांयू का मकबरा और कुतुब मीनार तथा 9 द्वितीय श्रेणी के स्मारकों का प्रवेश टिकट बढ़ाया गया था, लेकिन द्वितीय श्रेणी के स्मारकों की सूची बढ़ाकर 123 स्मारक शामिल कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इस ड्राफ्ट पर 45 दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद मार्च से सभी 143 स्मारकों में टिकट लगेगा। इनमें 27 स्मारक ऐसे हैं जहां पहली बार प्रवेश शुल्क लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई, 2018 को संस्कृति मंत्रालय ने जो अधिसूचना जारी की, उसमें प्रथम श्रेणी के स्मारक यानी ताज, किला, सीकरी, कुतुब मीनार समेत पांच धरोहरों में भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 30 की जगह 40 रुपये की गई और विदेशियों के लिए 500 की जगह 600 रुपये का टिकट लगाया गया। 

द्वितीय श्रेणी के स्मारकों में भारतीयों की 15 की जगह 25 और विदेशियों के लिए 200 की जगह 300 रुपये टिकट की गई। तब इस सूची में महज 9 स्मारक समूह शामिल किए गए। इस तरह कुल 14 स्मारकों का टिकट महंगा करने की अधिसूचना जारी की गई। 

बाद में 19 सितंबर को प्रथम श्रेणी में 20 और द्वितीय श्रेणी में 96 स्मारकों को शामिल करने का ड्राफ्ट बनाया गया। 4 जनवरी को जारी किए गए ड्राफ्ट में द्वितीय श्रेणी में 123 स्मारक शामिल किए गए हैं और 45 दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं। 

अगस्त से इन स्मारकों में बढ़ाया था शुल्क

श्रेणी-1
ताजमहल स्मारक समूह, आगरा
आगरा किला स्मारक समूह, आगरा
फतेहपुर सीकरी स्मारक समूह, आगरा
हुमांयू का मकबरा स्मारक समूह, दिल्ली
कुतुब मीनार स्मारक समूह, दिल्ली

श्रेणी 2
अकबर, मरियम का मकबरा, आगरा
एत्माद्दौला मकबरा, रामबाग, आगरा
महताब बाग स्मारक, आगरा
जंतर मंतर, दिल्ली
खान ए खाना, दिल्ली
सफदरजंग मकबरा, दिल्ली
पुराना किला, दिल्ली
तुगलकाबाद किला, दिल्ली
फिरोजशाह कोटला, दिल्ली

इन स्मारकों पर पहली बार लगेगा टिकट

द्वितीय श्रेणी के स्मारकों में शामिल कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल खान की कब्र और चौखंडी स्तूप से प्राचीन बौद्ध स्थल, सिद्धार्थ नगर में पिप्रहवा और गनवरिया, ललितपुर में गुप्त मंदिर और बराह मंदिर, देवगढ़ में टिकट लगाया जाएगा। 

दिल्ली में हौजखास, राजस्थान के अजमेर में अत्र सागर बांध में हमाम, दौसा की अभानेरी बावली, अलवर में भानगढ़ का किला, मध्य प्रदेश में चंदेरी का बादल महल गेटवे, अमरकंटक का मंदिर समूह, जबलपुर का मदन महल किला, होशंगाबाद का आदमगढ़ शिला आश्रय, कालंदी रासुलिया ओर किशनपुर, दतिया में वीर सिंह महल, विदिशा में उड़यगिरी की एक से 20 गुफाएं, गुजरात में गांधीनगर के रूदाबाई बावली, गोवा का ऊपरी किला, महाराष्ट्र में रायगढ़ का जनजीरा किला, मुंबई में कोंडिओट गुफाएं, पुणे में लोहगढ़ किला, अमरावती में गाविलगढ़ किला और नागपुर में मठ स्तूप, प्रस्तर प्रतिमाएं समेत अन्य प्रदेशों के 27 स्मारकों को पहली बार शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed