{"_id":"6a279d6658146d7f6a034d5c","slug":"asi-officer-misled-by-guide-at-taj-mahal-alleged-vip-entry-scam-exposed-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल में ‘वीआईपी एंट्री’ का खेल, पर्यटक तो छोड़िए...एएसआई अधिकारी भी बन गए निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल में ‘वीआईपी एंट्री’ का खेल, पर्यटक तो छोड़िए...एएसआई अधिकारी भी बन गए निशाना
Tue, 09 Jun 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:28 AM IST
सार
ताजमहल में अव्यवस्थाओं और टिकट ठगी की जांच के दौरान एएसआई अधिकारी को भी गाइड ने वीआईपी एंट्री का झांसा देकर घुमाने की कोशिश की। अधिकारी ने मौके पर ही मामले का अनुभव लिया और पर्यटकों को गलत जानकारी देने पर गाइड को चेतावनी दी।
विज्ञापन
ताजमहल
विस्तार
ताजमहल पर अव्यवस्थाओं और टिकटों के नाम पर ठगी को देखने के लिए एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद स्मिथा कुमार रविवार शाम 5 बजे पश्चिमी गेट पहुंचीं। भारी भीड़ के बीच वह टिकट काउंटर पर पहुंचीं तो वहां मौजूद स्टे गाइड ने उन्हें पर्यटक समझकर झांसा दिया कि आइए आपको ताजमहल के वीआईपी गेट से एंट्री दिला दूं। यहां की तरह भीड़ में नहीं लगना होगा।
अधीक्षण पुरातत्वविद उसके साथ चल दीं। स्टे गाइड ने ताजमहल के पश्चिमी गेट से कटरों के जरिये होते हुए दक्षिणी गेट और फिर पूर्वी गेट पर लाकर खड़ा कर दिया, जहां शाम को कतार थी ही नहीं। पाठक प्रेस वाले गेट से प्रवेश दिलाकर उसे वीआईपी एंट्री बता दिया। इसके एवज में सुविधा शुल्क मांगा।
स्मिथा कुमार ने बताया कि वह प्रवेश में आ रही दिक्कतों और अन्य समस्याओं को एक पर्यटक की हैसियत से देखने के लिए गई थीं। स्टे गाइड को चेतावनी दी कि किसी अन्य पर्यटक को गलत जानकारी न दे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी गेट से पर्यटकों की भीड़ को शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिमी गेट पर लग रही भीड़
ताजमहल की पूर्वी गेट पार्किंग बंद होने की जानकारी के बाद पर्यटक पश्चिमी गेट की अमरूद टीला पार्किंग पहुंच रहे हैं। इससे पश्चिमी गेट पर दबाव बढ़ गया है। वहीं आगरा किला और सिकंदरा, एत्माद्दौला से आने वाले पर्यटक भी पश्चिमी गेट से ही ताज पहुंचते हैं। ऐसे में पूर्वी गेट से प्रवेश कम हो गए हैं। धांधूपुरा पार्किंग शुरू होने के बाद भी यहां सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में पर्यटक पश्चिमी गेट और पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पार्किंग का रुख ही कर रहे हैं।