फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ashram school in mainpuri

आश्रम पद्धति स्कूल में सीडीओ और एसडीएम ने बच्चों से की बात

Sat, 15 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ashram school in mainpuri
15एमएनपी-08-भोगांव के आश्रम पद्धति स्कूल में जांच करने पहुंचे सीडीओ व एसडीएम - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। जीटी रोड पर संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर शनिवार को सीडीओ और एसडीएम ने जांच की। उन्होंने छात्रों से शिकायतों को सुनकर सुधार के लिए विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय में दूध न मिलने व अच्छा भोजन न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से की थी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा को जांच के लिए लिखा था। शनिवार को सुबह सीडीओ नगेंद्र शर्मा और एसडीएम सुधीर कुमार जांच के लिए विद्यालय पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी व एसडीएम ने शिकायत करने वाले सभी छात्रों को सभागार में बुलाकर उनसे जानकारी ली। जांच में ये पता चला कि शुक्रवार को सुबह दूध आने में देरी हो जाने के चलते दूध नहीं मिला था। वहीं छात्रों को चीनी व नमक से खाना खिलाने की बात पर अधीक्षक मार्तंड सिंह और प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार को सुधार के निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने भी विद्यालय स्टाफ से बात कर सुधार के लिए कहा। इतना ही नहीं सीडीओ ने छात्रों को चेतावनी दी कि वे बिना अनुमति के विद्यालय से बाहर न जाएं। अगर कोई शिकायत है तो परिजनों के माध्यम से भी करवा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

खेल का सामान न देने की भी हुई शिकायत
छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा से शिकायत की कि विद्यालय में कंप्यूटर व खेल का सामान उपलब्ध होने बाद भी नहीं मिलता है। इतना ही नहीं करीब 10 वर्ष पुराने कंबल सर्दी बचाने लिए मिल रहे हैं। इस पर उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सभी सामान छात्रों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। जांच टीम ने विद्यालय के स्टॉक वितरण, उपस्थिति रजिस्टर सहित कई अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed