फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ashoka Pillar will be built at GT Road intersection

Agra News: जीटी रोड चौराहे पर बनाया जाएगा अशोक स्तंभ

Sat, 22 Jun 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ashoka Pillar will be built at GT Road intersection
मैनपुरी। भोगांव में जीटी रोड चौराहे पर सम्राट अशोक का स्तंभ बनाया जाएगा। सम्राट अशोक चौक बनाने के बाद उसका सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। रात के समय यह चौक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सके इसके लिए पूरे चौक परिसर में विद्युतीकरण भी कराया जाएगा। नगर पंचायत भोगांव द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए डीएम कार्यालय में भेज दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र भोगांव में विकास की दिशा में नगर पंचायत द्वारा काम शुरू किए गए हैं। सोमनाथ तालाब का जीर्णोद्धार करके पर्यटक स्थल बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष भोगांव नेहा तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद सोमनाथ तालाब का जीर्णोद्धार करके पर्यटक स्थल बनाने के काम के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


जीटी रोड किनारे बसे होने के कारण रोजाना हजारों लोगों का अवागमन रहता है। अब नगर पंचायत ने जीटी रोड चौराहे पर सम्राट अशोक का स्तंभ बनाकर सम्राट अशोक चौक बनाने के बाद उसका सौंदर्यीकरण भी कराने का निर्णय लिया है। अशोक चौक को आकर्षक बनाने के लिए पूरे परिसर में विद्युतीकरण कराने की योजना बनाई गई है। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए डीएम कार्यालय में भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed