फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ashok Yadav became president and Vijay Peter became district minister. Search for this on Goog

Agra News: अशोक यादव अध्यक्ष और विजय पीटर बने जिला मंत्री

Fri, 19 Jan 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ashok Yadav became president and Vijay Peter became district minister.          Search for this on Goog
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपदीय इकाई का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को जिला स्काउट गाइड प्रांगण में हुआ। इस दौरान एक पद के लिए एक-एक आवेदन ही आने पर चुनाव अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अशोक यादव लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष और विजय पीटर लगातार तीसरी बार जिला मंत्री के लिए निर्वाचित हुए। मंडलीय मंत्री अजय शर्मा को प्रांतीय नेतृत्व ने चुनाव अधिकारी नियुक्ति किया था। अजय शर्मा ने अपने सहयोगी विशाल आनंद, प्रवीन कुमार शर्मा और एके लवानिया के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर सूची जारी करने के बाद नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराया। सभी पदों के लिए मात्र एक-एक नामांकन आने पर चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। इसमें अशोक यादव अध्यक्ष, विजय पीटर जिला मंत्री निर्वाचित हुए। बृजलाल, आर्येंद्र कुमार, सत्यवीर सिहं गौर, सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। अभिषेक दुबे, राघवेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, गोदाम सिंह और मनोज यादव को संयुक्त मंत्री के रूप में चुना गया। प्रदीप कुमार चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed