फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha extorted four and a half thousand rupees in the name of delivery

Agra News: प्रसव कराने के नाम पर आशा ने वसूले साढ़े चार हजार रुपये

Thu, 08 Jun 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Asha extorted four and a half thousand rupees in the name of delivery
किशनी। किशनी सरकार आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं के लिये लगातार प्रयासरत है। वहीं सरकारी कर्मचारी सरकारी सुविधाओं को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। क्षेत्र निवासी एक प्रसूता के परिजन से प्रसव और एंबुलेंस के किराए के नाम पर 4500 रुपये ले लिए गए। मामले में प्रसूता के पति ने चिकित्साधीक्षक से की है।
विज्ञापन

मामला सीएचसी किशनी क्षेत्र का है। गोपालपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र कुंवरपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पांच जून करीब साढे नौ बजे उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपने क्षेत्र की आशा गुड्डन जो पास के गांव फतेहपुर की निवासी है से संपर्क किया। गुडुन मैनपुरी में रहती है। फोन पर सूचना देने पर आशा ने कहा कि वह लोग अपनी तैयारी रखें वह मैनपुरी से किशनी पहुंच रही है। इसके बाद राजेश अपनी पत्नी को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी किशनी लेकर पहुंचा। यहां आशा गुड्डुन भी मिल गई। राजेश ने बताया कि सीएचसी पर मौजूद स्टाफ ने उनकी पत्नी का प्रसव कराने का प्रयास किया पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद प्रसूता को सैंफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेश का कहना है कि सैंफई जाने से पहले आशा ने उनसे साढे चार हजार रुपये की मांग की जो राजेश ने तुरंत ही आशा को दे दिए। एंबुलेंस से प्रसूता के परिजन तथा आशा सैफई पहुंचे। जैसे ही एंबुलेंस सैंफई अस्पताल के प्रांगण में पहुंची एंबुलेंस में ही प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। इस कार्य में बच्चा जनने से लेकर साफ सफाई का कार्य उसकी भाभी ने किया। बच्ची के पैदा होने के बाद आशा अस्पताल गई और दो नर्सों को अपने साथ ले आई जिन्होंने बच्ची का नाडा काट दिया और जच्चा और बच्चा को घर ले जाने को कह दिया। आशा ने कहा कि उस ओर से तो वह लोग एंबुलेंस से निशुल्क आ गए। पर अब सीएचसी तक जाने के लिए उनको पंद्रह सौ रुपये देने होंगे। मजबूरी में उन्होंने हां कर दी और आशा ने पंद्रह सौ रुपये एंबुलेंस चालक के हाथों में पकड़ा दिए। बचे तीन हजार रुपये जब राजेश ने आशा से मांगे तो आशा ने कहा कि अब उसके पास कुछ नहीं बचा है क्योंकि उसने तीन हजार रुपये सैफई नर्सों को दे दिए हैं जिन्होंने नाड़ा काटा था। राजेश का कहना है कि आशा ने उनके सामने किसी भी नर्स को कुछ भी नहीं दिया। बुधवार को राजेश सीएचसी आया और उसने एक प्रार्थना पत्र सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को देकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामला गंभीर है सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि जांच कराकर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। जांच में यदि आशा दोषी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस पायलट और ईएमटी ने रुपये लिए हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
-डॉ. राजीव राय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed