{"_id":"6a345dfca678c92efd0991f2","slug":"asha-anganwadi-and-contractual-workers-raise-a-spirited-call-to-action-agra-news-c-25-1-agr1035-1087714-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आशा, आंगनबाड़ी और संविदाकर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आशा, आंगनबाड़ी और संविदाकर्मियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
आशा, आंगनबाड़ी और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग स्त्रोत अम
आगरा। वेतन विसंगतियों सहित 20 सूत्री मांगों के संबंध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, संविदाकर्मियों के अलावा भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 10 से अधिक विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
आशा संंगिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। जिलामंत्री सुनीता देवी ने बताया कि ईपीएफ सुविधा, 30 दिन का वेतन, सर्दी-गर्मी की वर्दी, योग्यता अनुसार पदोन्नति, दुर्घटना मृत्यु बीमा, प्रशिक्षण एवं यात्रा भत्ता आदि दिए जाने की मांगों का ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष ललित दक्ष, आरके शर्मा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगौर व जिलामंत्री सौरभ शर्मा के नेतृत्व में नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों ने प्रदर्शन किया। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने समेत 20 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रोडवेज, नगर निगम, रेलवे, बैंक, विद्युत समेत कई विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।