फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arun's courage gave a new lease of life to a voiceless creature that had fallen into a deep well.

Agra News: गहरे कुएं में गिरे बेजुबान को अरुण के साहस ने दी जिंदगी

Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Arun's courage gave a new lease of life to a voiceless creature that had fallen into a deep well.
आगरा। जगदीशपुरा का गढ़ी भदौरिया, जहां 70 फीट गहरे कुएं में बेजुबान श्वान गिर गया। बेबस और तड़पते श्वान की चीख सुनकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। मगर रेस्क्यू के लिए वह नीचे नहीं उतरे। इस पर क्षेत्रीय निवासी अरुण ने साहस दिखाया। वह गहरे कुएं में नीचे उतरे और श्वान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़ी भदौरिया में पुराने कुएं में गिरे श्वान की सूचना कैस्पर्स होम को दी गई। संचालिका विनीता अरोड़ा ने श्वान को रेस्क्यू कराने के लिए प्रशासन और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से कहा। इस पर फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंच गए लेकिन कुएं में नहीं उतर पाए। विनीता अरोड़ा के मुताबिक रेस्क्यू करने के लिए युवा कर्मचारी नहीं थे। ऐसे में इंतजार की जगह क्षेत्रीय निवासी अरुण ने हौसला दिखाया और काफी प्रयास के बाद श्वान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन साल पहले इसी कुएं से परी नामक श्वान का रेस्क्यू किया गया था। क्षेत्रीय निवासी अनुराग शर्मा ने कुएं को तत्काल ढकवाने की मांग नगर निगम से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed