{"_id":"82efb290704394a1aceb745a443c3788","slug":"artists-will-be-crucial-for-the-queen-mary-library-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों के लिए अहम होगी क्वीन मेरी लाइब्रेरी: जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों के लिए अहम होगी क्वीन मेरी लाइब्रेरी: जिला जज
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अशोक फाउंडेशन आफ आर्ट एंड कल्चर एवं अर्थ वाइस की ओर से आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल आफ आर्ट एंड कल्चर आफ ब्रज मंडल का सोमवार को सदर स्थित क्वीन एंप्रेस लाइब्रेरी में समापन हो गया। वृंदावन से आए कलाकारों के साथ-साथ शहर की प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला जज राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहा कि क्वीन मेरी लाइब्रेरी के रूप में कलाकारों को मिला यह प्लेटफार्म उनकी कला को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा।
डा. आरएस पारीक ने लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना की। आगरा कालेज के प्राचार्य मनोज रावत ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के कलाकारों के लिये यह बहुत बड़ा प्लेटफार्म है उन्होंने कहा कि इस स्थान को प्रचारित प्रसारित करने के लिए टूरिस्ट गाइड में इस स्थान का नाम छपवाया जाए एवं वेबसाइट पर इस स्थान का पता एवं विवरण डाला जाए जिससे पर्यटकों को यहां पहुंचने में सुविधा हो। डा. रंजना बंसल ने ‘आगरा आर्टिस्ट एसोसिएशन’ नाम से एक और संस्था बनाने की घोषणा की। यह संस्था पूर्णत: बृज क्षेत्र की कला को प्रचारित प्रसारित करने के लिये समर्पित होगी। एडीजे मुमताज अली, संगीता भटनागर सहित अन्य अतिथियों ने कलाकृतियों का अवलोकन किया। वृंदावन से आए सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। शहर के विद्यालयों से भाग लेने वाले छात्रों प्रियादत्त, रेखा कुशवाह, नरेश कुमार, जाग्रति, अजंली दीक्षित, ममता, ज्योति, सपना एवं सुमन की कलाकृतियों की सराहना की गई। समापन समारोह में आगरा के जिलाधिकारी पंकज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान, डा. डीवी शर्मा, अशोक चौबे, देवेंद्र वाजपेयी, वत्सला प्रभाकर डा. साधना सिहं, डा. सरोज भार्गव, डा. सविता प्रसाद, वींदू अवस्थी, चित्रलेखा सिंह, मनीषा दोहरे, वेद पालीवाल, डा. आभा सिंह, रश्मि शाक्या, कल्पना गुप्ता एवं ममता बंसल ने प्रमुख रूप से भाग लिया। शाम को सभी अतिथियों ने दीपोत्सव एवं आरती भी की।